फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे सीएम, कहा- पूरी दुनिया गांधीजी के सिद्वांतों पर चल रही है

Wed, 02 Oct 2024 11:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गांधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय पहुंचकर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मंत्री झाबर सिंह खर्रा, गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढ़म, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, राज्य मंत्री मंजू बाघमार, सुरेश सिंह रावत सहित अन्य मंत्री मौजूद थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर में महात्मा गांधी की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सचिवालय पहुंचकर गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। बता दें कि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, राज्यमंत्री मंजू बाघमार, सुरेश सिंह रावत सहित अन्य मंत्री सचिवालय में मौजूद थे। गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने सचिवालय में मुख्य भवन पर रामधुनी सुनी। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन


सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सबसे पहले तो मैं आप सभी को गांधी जयंती पर बधाई देता हूं। महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर मैं कह सकता हूं कि राष्ट्र के लिए दोनों महान व्यक्तियों का योगदान रहा है। महात्मा गांधी ने जो रास्ता दिखाया उस पर हमारा देश आगे बढ़ रहा है। उनके सिद्वांतों पर हमारा देश नहीं, पूरी दुनिया चल रही है। मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें