फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: मतदान के बाद कांग्रेस में छिड़ा नया घमासान; प्रचार के लिए नहीं पहुंचे नेताओं से नाराज प्रत्याशी

Mon, 29 Apr 2024 05:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे हैं आरोप। हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट पर लगाया समय न देने का आरोप।
विज्ञापन
कांग्रेस में घमासान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की सभी 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव पूरे होने के साथ ही कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है। एक तरफ कांग्रेस ने बाड़मेर में अपने पूर्व विधायक अमीन खान को पार्टी से निलंबित कर दिया और बांसवाड़ा लोकसभा में डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा को नोटिस थमा दिया। दूसरी तरफ अब पार्टी में इस बात को लेकर घमासान छिड़ गया है कि सचिन पायलट कई नेताओं के प्रचार में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


वहीं, पूर्व सीएम अशोक गहलोत को लेकर भी सोशल मीडिया पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने बाड़मेर में कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम की जगह निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को जितवाने के लिए लॉबिंग की।

कांग्रेस ने बांसवाड़ा में जो गठबंधन बीएपी से किया था, उसे लेकर वहां कांग्रेस के विधायक गणेश घोघरा नाराज थे। उन्होंने बीएपी के लिए न प्रचार किया और न ही वहां प्रचार के लिए पहुंचे न कांग्रेस नेताओं की सभा में शामिल हुए। 
विज्ञापन


वहीं अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने भी सचिन पायलट को लेकर आरोप लगाया कि बार-बार बुलाने पर भी पायलट ने उनके लिए प्रचार नहीं किया। रामचंद्र चौधरी का बयान आया 'मैं खुद पायलट साहब को बुलाने जयपुर उनके घर गया था, उनसे प्रार्थना करके आया था और रोज करीब 5-6 बार उनके स्टाफ से बात कर रहे थे...लेकिन वो पहले छत्तीसगढ़ चले गए और फिर केरला और हमको टाइम नहीं दिया।'

नागौर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हनुमान बेनीवाल ने भी सचिन पायलट को लेकर बयान दिया है कि पायलट उनके बुलाने पर भी प्रचार के लिए नहीं पहुंचे। बेनीवाल ने कहा-'मैंने सचिन पायलट से सभा के लिए टाइम मांगा था, लेकिन पूरे चुनाव में सचिन पायलट की यहां कोई भी रैली या सभा नहीं हो पाई...उनकी तरफ से टाइम नहीं मिल पाया।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें