फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News : मॉर्निंग वॉक पर सेंट्रल पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा- व्यायाम से करें दिन की शुरुआत

Mon, 16 Dec 2024 10:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज मॉर्निंग वॉक के लिए सेंट्रल पार्क पहुंचे जहां उन्होंने आमजन से मुलाकात की। साथ ही पार्क में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक करते हुए आमजन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली और व्यायाम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा स्वस्थ रहें, मस्त रहें। उन्होंने कहा कि ताजगी के लिए मॉर्निंग वॉक करना जरूरी है। चाहे आप सरकारी अधिकारी हों, व्यापारी हों या कोई अन्य कार्य करते हों लेकिन दिन की शुरुआत व्यायाम से करें। उन्होंने बताया कि जयपुर में रहने के दौरान वे हमेशा मॉर्निंग वॉक करते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वॉक के दौरान पार्क की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। बताया जा रहा है कि पहले जब मुख्यमंत्री सेंट्रल पार्क के इनर सर्कल में वॉक के लिए पहुंचे थे, तो उन्होंने वहां की खामियों को दूर करने के निर्देश दिए थे। अब आउटर सर्कल में वॉक के दौरान देखी गई कमियों को भी जल्द ठीक किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आमजन से संवाद करते हुए स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा- स्वस्थ शरीर और मन से ही व्यक्ति अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन


पार्क में उमड़ी जनता

मुख्यमंत्री को सेंट्रल पार्क में देख स्थानीय लोग काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ वॉक करते हुए स्वास्थ्य और राज्य के विकास पर चर्चा की। मुख्यमंत्री का यह कदम लोगों को व्यायाम के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें