फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: CM भजनलाल ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं, अपने आवास पर खेली होली

Mon, 25 Mar 2024 03:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

होली के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंगों के इस त्योहार को आपसी मनमुटाव भूलाकर प्रेम से होली खेलने की अपील की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं समेत यहां पहुंचे लोगों के साथ होली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इस त्योहार पर आपसी मनमुटावों को मिटाकर हर्षोल्लास के साथ होली मनाने की बात उन्होंने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमें गिले-शिकवे भूलाकर आपसी भाईचारे के साथ काम करना सीखाता है। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने प्रदेशवासियों से मिल-जुलकर प्रदेश के विकास में योगदान देने की बात की। होली के इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 4 जून को एक बार फिर प्रदेश में होली मनाएंगे।
विज्ञापन


https://youtu.be/zzxW0_vCDB4?feature=shared

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें