फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: पूर्व सीएम गहलोत का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल, क्या हैं इस मुलाकात के मायने

Mon, 24 Jun 2024 09:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनका हाल जानने उनके निवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
अशोक गहलोत से मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। गहलोत लंबे समय से स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे हैं। इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं, क्योंकि राज्य में तीन जुलाई से विधानसभा सत्र की शुरुआत होने जा रही है।

विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच इस तरह की मुलाकातें सामान्यतः राजनीतिक रणनीति का हिस्सा मानी जाती है। वर्तमान में भाजपा सरकार कई मोर्चों पर कमजोर नजर आ रही है, ऐसे में भजनलाल शर्मा का गहलोत से मिलना चर्चा का विषय बन गया है।

सूत्रों के अनुसार भजनलाल शर्मा ने गहलोत के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के साथ ही सदन की आगामी कार्रवाई के बारे में भी चर्चा की। इस मुलाकात को मुख्यमंत्री की सदन की कार्रवाई के प्रति संजीदगी के रूप में भी देखा जा रहा है। विधानसभा सत्र के नजदीक आने के कारण यह मुलाकात और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुलाकात के पीछे कई गहरे राजनीतिक कारण हो सकते हैं, जो आगामी विधानसभा सत्र में देखने को मिलेंगे। कांग्रेस और भाजपा के बीच यह संवाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें