फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जम्मू से आ रहा अमित शाह का विमान खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट, दिल्ली के लिए हुए रवाना

Mon, 01 Sep 2025 09:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: गृह मंत्री आमित शाह का प्लेन सोमवार को जम्मू से दिल्ली लौटते वक्त खराब मौसम के चलते जयपुर उतारना पड़ गया। थोड़ी देर बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अचानक बिगड़े मौसम के चलते सोमवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विशेष विमान जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। शाह जम्मू से दिल्ली लौट रहे थे, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुरक्षा कारणों से विमान को जयपुर भेज दिया। खबर लिखे जाने तक गृहमंत्री विमान के अंदर ही मौजूद थे।

विज्ञापन

 
शाम 7:54 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग
सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम 7 बजकर 54 मिनट पर गृहमंत्री का विमान जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा। जैसे ही विमान ने जयपुर में लैंड किया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव और डीजीपी स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और शाह का स्वागत किया।
 
मौसम सुधरते ही दिल्ली के लिए भरी उड़ान
एयरपोर्ट सूत्रों ने पहले बताया कि गृहमंत्री का विमान 10 से 15 मिनट के भीतर दिल्ली के लिए उड़ान भर सकता है। ट्रैफिक कंट्रोल रूम से आवश्यक क्लीयरेंस भी मिल चुका है। हालांकि मौसम में सुधार के बाद शाह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘धर्मांतरण करने वाले SC/ST से आरक्षण छीनना चाहिए’, बोले किरोड़ी मीणा; SI भर्ती परीक्षा पर क्या कहा?
 
जम्मू दौरे से लौट रहे थे शाह
गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को जम्मू के आधिकारिक दौरे पर थे। वहां से उन्होंने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से विमान को सीधे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन

 
जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया था। गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर सभी एजेंसियां चौकस बनी रहीं। मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी। 

यह भी पढ़ें- Sikar News: भारी बारिश से भरे पानी में जान दांव पर लगाकर काम किया डिलीवरी बॉय ने, वीडियो आया सामने


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें