फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: BJP प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे आम आदमी कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया

Fri, 22 Mar 2024 02:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के पार्टी प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे आम आदमी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के प्रदेश कार्यालय के घेराव का आह्वान किया था,  जिसके चलते भारी पुलिस बल भाजपा कार्यालय पर मौजूद था। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में भाजपा कोर कमेटी की बैठक चल रही थी, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत राजस्थान कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद थे। 

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता छोटे-छोटे गुटों में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और अचानक अपने सिर पर आम आदमी की टोपी लगाकर विरोध करना शुरू कर दिया। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय के अंदर तक पहुंच गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बाद में सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर विद्याधर नगर थाने भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें