फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: बर्थ-डे पार्टी के बहाने से होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 20 Jul 2025 02:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरोपी ने खुद के बर्थ-डे की पार्टी राजा पार्क स्थित होटल में रखने की बात कहकर बुलाया था। नशा पिलाकर बेहोशी की हालत में पीड़िता का वीडियो बना लिया और बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी आबरू लूटता रहा।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर थाना इलाके में एक शातिर युवक ने एक युवती को बर्थडे पार्टी के नाम पर धोखे से होटल में बुलाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बना लिया। आरोपी बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी आबरू लूटता रहा। रोज-रोज की धमकी से परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि चांदपोल की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में उसने कहा कि उसके दोस्तों ने कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से करवाई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि मार्च 2025 में आरोपी ने खुद के बर्थ-डे की पार्टी राजा पार्क स्थित होटल में रखने की बात कहकर बुलाया। जब वो वहां पहुंची तो आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया।

ये भी पढ़ें- लिव-इन पार्टनरशिप में रह रही युवती ने जहर खाकर दी जान, पहला पति कर रहा था परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो मोबाइल में बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी ने उसके साथ देहशोषण किया। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट के मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें