फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: मां ने सौतेले पिता के साथ मिलकर चार साल की मासूम को मार डाला, शव अलमारी में छिपाया; दोनों गिरफ्तार

Sun, 01 Jun 2025 08:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: बताया जा रहा है कि घटना तब सामने आई जब महावीर के पिता जयराम बैरवा को अलमारी से तेज दुर्गंध आने लगी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब अलमारी खोली तो उसमें प्लास्टिक बैग में बंद बच्ची का शव बरामद हुआ। क्या है पूरा मामला पढ़ें।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेले पिता ने अपनी लिव-इन पार्टनर (बच्ची की मां) के साथ मिलकर महज चार साल की मासूम बच्ची की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची मां की पहली शादी से थी। हत्या के बाद आरोपी ने मासूम का शव प्लास्टिक बैग में डालकर अपने पैतृक घर ले जाकर अलमारी में छिपा दिया। मामला सामने आने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 29 मई को जयपुर के एक किराए के मकान में हुई, जहां महावीर बैरवा और उसकी लिव-इन पार्टनर रोशनबाई रहते थे। दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं। बच्ची ईशिका, रोशनबाई की पहली शादी से थी और महावीर उसका सौतेला पिता था। बारां जिले के एएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि झगड़े के दौरान महावीर और रोशनबाई ने मिलकर बच्ची का गला घोंट दिया। अगले दिन यानी 30 मई को महावीर ने शव को एक प्लास्टिक बैग में बंद किया और उसे अपने पैतृक गांव जाटीपुरा ले गया। वहां उसने शव को अलमारी में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: आरएएस 2023: चतुर्थ चरण के साक्षात्कार कल से शुरू, 13 जून तक चलेंगे; अभ्यर्थियों को लानी होंगी जरूरी दस्तावेज

घटना तब सामने आई जब महावीर के पिता जयराम बैरवा को अलमारी से तेज दुर्गंध आने लगी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब अलमारी खोली तो उसमें प्लास्टिक बैग में बंद बच्ची का शव बरामद हुआ। जयराम की शिकायत पर पुलिस ने भंवरगढ़ थाने में महावीर और रोशनबाई के खिलाफ हत्या का जीरो एफआईआर दर्ज किया। इसके बाद महावीर को गिरफ्तार कर लिया गया और सबूतों सहित जयपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। रोशनबाई को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, महावीर बैरवा का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से हत्या के दो मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में आठ साल की सजा काटने के बाद जमानत पर रिहा हुआ था। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें