फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: रईसजादों ने क्लब में मचाया उत्पात, भतीजे का नाम आने पर कांग्रेस नेता ने कहा- वो शामिल नहीं है

Mon, 20 May 2024 09:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शहर के एक क्लब में रविवार रात हुई मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फुटेज में कई युवक क्लब के बाउंसर्स के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के डियोर क्लब में रविवार रात हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कई युवक क्लब के बाउंसर्स के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। पुरुष और महिला बाउंसर्स के साथ बदतमीजी और तोड़फोड़ करने के अलावा इन युवकों ने बीच-बचाव करने वाले एक अन्य व्यक्ति कार्तिक सिंह की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


घटना के पीछे कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के भतीजे हर्षवर्धन सिंह का नाम सामने आ रहा है, जो पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहे हैं। क्लब के बाउंसर संदीप मौर्य ने विधायकपुरी थाने में हर्ष, जीतू चोपड़ा, मौगी, अंकित, हनी ठाकुर, सलमान, आशीष शर्मा, विश्वदीप और अभिषेक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना की जांच कर रहे अशोक नगर एसीपी बालाराम चौधरी ने कहा कि सभी पीड़ितों का मेडिकल करवा लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इधर हर्षवर्धन सिंह खाचरियावास ने अपनी सफाई में कहा कि घटना के समय वे क्लब में मौजूद नहीं थे और एफआईआर में दर्ज हर्ष का नाम उनके बारे में नहीं है। पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने भी ट्वीट करके इस घटना में अपने परिवार के किसी भी सदस्य की संलिप्तता से इंकार किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें