फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड में बड़ा अपडेट; रात तीन बजे चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 10:02 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के करधनी इलाके में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तड़के तीन बजे चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वारदात में शामिल बाकी बदमाशों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के करीब तीन बजे दबिश देकर आरोपियों को दबोचा। अब वारदात में शामिल बाकी बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बुधवार रात करधनी इलाके में बदमाशों ने विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हमलावरों ने पहले उसकी कार को पिकअप वाहन से टक्कर मारकर रुकवाया। इसके बाद विजय कार से उतरकर भागने लगा तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान का मौसम: क्या 15 नवंबर से होगी बारिश? कहां बरसेंगे बादल और तापमान पर कितना पड़ेगा असर..जानिए

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने लिया एक्शन

घटना के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। एसीपी शिव कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने रातभर कार्रवाई की और गुरुवार तड़के करीब तीन बजे चार मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया।

आज  पुलिस करेगी खुलासा

पुलिस अब इस हत्याकांड में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका, हत्या की वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पुलिस शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें