फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सांसद राव राजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी, शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान अचेत होकर गिरे

Tue, 14 Oct 2025 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर ग्रामीण

सार

Jaipur Gramin: शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के दौरान जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जयपुर रेफर किया गया। फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
जयपुर ग्रामीण सांसद शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान अचेत होकर गिरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर ग्रामीण से सांसद राव राजेंद्र सिंह की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। वे शहीद भीम सिंह शेखावत की अंतिम यात्रा में शामिल थे, जहां श्रद्धांजलि देने के दौरान अचानक अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया।

विज्ञापन

 
बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर, हालत पर निगरानी जारी
प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने सांसद की स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर करने का निर्णय लिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच में जुटी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि वे आगे की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- लापरवाही या गबन! 31 करोड़ हो रहे खर्च फिर भी असफल पौधरोपण अभियान, यहां सूख गए पौधे; हरियाली सिर्फ काजगों पर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी अस्पताल पहुंचे, स्वास्थ्य की जानकारी ली
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और सांसद की तबीयत की जानकारी ली। पार्टी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और परिवार के सदस्यों से लगातार संपर्क बनाए रखा है।


यह भी पढ़ें- सरकारी टीचर की ऐसी सनक: पूर्व मंत्री की कार में मारा मुक्का, ड्राइवर को पीटा; ओवरटेक करते समय बिगड़ गया मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें