Jaipur Gas Tanker Blast: भांकरोटा में एलपीजी टैंकर हादसे वाला डीपीएस कट आज से बंद कर दिया गया है। अजमेर की तरफ से आने वाले वाहनों को कोटा-टोंक और आगरा जाने के लिए अब महिंद्रा सेज फ्लाईओवर से रिंग रोड पर शिफ्ट किया गया है।
राजधानी जयपुर में पिछले साल भांकरोटा में एलपीजी टैंकर हादसे वाले डीपीएस कट को आज से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब विकल्प के तौर पर अजमेर की तरफ से आने वाले वाहनों को कोटा-टोंक और आगरा जाने के लिए महिंद्रा सेज फ्लाईओवर से रिंग रोड पर शिफ्ट किया जाएगा।
इसके बाद सरकार की ओर से वाहनों को रिंग रोड पर शिफ्ट करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी में एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक पुलिस और जेडीए के अधिकारी शामिल थे। टीम की ओर से सभी वैकल्पिक रास्तों का सर्वे किया। इसके बाद महेंद्रा सेज फ्लाइओवर से वाहनों को रिंग रोड पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया।
संबंधित खबर का लिंक