फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: बगरू में युवक को जिंदा जलाया, पेट्रोल डालकर लगाई आग, मरने से पहले दोस्तों का लिया नाम, कही ये बात

Sat, 14 Dec 2024 08:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसे राकेश दम तोड़ने पहले वीडियो में अपने दोस्तों को दोषी बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के बगरू थाना क्षेत्र में एक युवक की जिंदा जलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवक राकेश गुर्जर को उसके ही दोस्तों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे राकेश को सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम को बगरू के बेगस बोराज रोड पर हुई। मृतक राकेश गुर्जर अपने दोस्तों मनोज कुमावत और हरिमोहन मीणा के साथ पार्टी करने गया था। पुलिस के अनुसार, रघु बिहार कॉलोनी के एक सुनसान प्लॉट में तीनों बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों दोस्तों ने राकेश पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखी और पुलिस को सूचना दी।

मरने से पहले लिया दोस्तों का नाम
घायल राकेश ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने दोस्तों मनोज कुमावत और हरिमोहन मीणा का नाम लिया और बताया कि उन्होंने उसे आग लगाई। पेट्रोल डालकर उसको आग लगाकर दोनों भाग गए। राकेश ने कहा दोस्तो ने ऐसा क्यों किया...पता नहीं। क्या कारण रहा... उसको पता नहीं। राकेश करीब 70 प्रतिशत तक झुलस चुका था और इलाज के दौरान शुक्रवार रात 11 बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घर से बुला ले गए थे दोस्त
मृतक के पिता मोहर सिंह गुर्जर ने बगरू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर उसके बेटे को मनोज और हरिमोहन पार्टी करने के बहाने घर से ले गए थे। शाम को सूचना मिली कि राकेश को जिंदा जला दिया गया। घटना के वक्त स्थानीय लोगों ने राकेश की मदद की और पुलिस को बुलाया।

मामले में डीसीपी अमित बुढ़ानिया, बगरू एसीपी हेमेंद्र शर्मा और थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें