फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: महाकुंभ में न पहुंच पाने के अवसाद में जयपुर मेट्रो के आगे कूदा युवक, ट्रैक पर लगे सेंसर ने बचाई जान

Fri, 14 Feb 2025 12:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

महाकुंभ में न जा पाने के अवसाद में बेंगलुरु से आए एक युवक ने जयपुर मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन मेट्रो में लगे सेंसर की वजह से समय रहते हादसा टल गया। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन मेट्रो ट्रैक पर लगे सेंसर की वजह से समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लग गए और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने युवक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक निवासी यशवंत ए. जो पेशे से इंजीनियर हैं, प्रयागराज कुंभ जाने के लिए बेंगलुरु से निकले थे। जयपुर पहुंचने के बाद वे सिंधी कैंप बस स्टैंड गए, लेकिन किसी कारणवश प्रयागराज नहीं जा सके। इस वजह से वे मानसिक तनाव में आ गए और बड़ी चौपड़ जाने वाली मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन ट्रैक पर सेंसर लगे होने के कारण ट्रेन के ब्रेक अपने आप लग गए और युवक की जान बच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को काबू कर लिया और पुलिस को सूचना दी।

मेट्रो थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें