फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Crime: पहले पहचान बढ़ाई, फिर युवक ने नशा देकर युवती से किया दुष्कर्म; करने लगा ब्लैकमेल

Fri, 08 Mar 2024 09:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Crime News: पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसने मिलने के बहाने युवती को बुलाकर नशीला पेय पिलाया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देकर करने लगा यौन शोषण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर के गांधी नगर थाना इलाके में एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का परिचित है और मिलने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जयपुर में रहकर कोचिंग कर रही है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


थानाधिकारी उदयभान ने बताया कि गांधी नगर निवासी तीस वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। मई-2022 में उसकी मुलाकात करौली निवासी वचन मीणा से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी वचन ने उससे दोस्ती कर ली।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसने मिलने के बहाने युवती को बुलाकर नशीला पेय पिलाया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर उसका देह शोषण करने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें