फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री-पोलिंग में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले... जयपुर के चार वार्डों में किसने मारी बाजी? जानिए पूरा परिणाम

Thu, 17 Sep 2026 08:51 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के चार वार्डों में री-पोलिंग के बाद नतीजे सामने आए। चारों सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मारी। किस वार्ड में कितने वोटों से जीत मिली, जानिए पूरा परिणाम।
विज्ञापन
जयपुर में निकाय चुनाव में री-पोलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर नगर निगम चुनाव में री-पोलिंग के बाद अब सभी 150 वार्डों के नतीजे साफ हो गए हैं। 16 सितंबर को पांच मतदान केंद्रों पर हुए पुनर्मतदान के बाद गुरुवार को मतगणना हुई। चारों वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 9, 18, 25 और 34 के पांच मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया गया था। इन वार्डों में ईवीएम से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण 14 सितंबर को मतगणना के दौरान परिणाम घोषित नहीं हो सके थे।

चारों वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने मारी बाजी

री-पोलिंग के बाद घोषित परिणाम के मुताबिक वार्ड 9 से कैलाशी ने कांग्रेस के टिकट पर 764 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

वार्ड 18 में वंदिता शर्मा कांग्रेस ने 181 मतों से चुनाव जीता। वहीं वार्ड 25 में रेखा देवी ने कांग्रेस के टिकट पर 397 मतों के अंतर से जीत हासिल की।वार्ड 34 में सुरेश यादव कांग्रेस ने 149 मतों से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: जयपुर में बैंक कर्मचारियों से 42 लाख की लूट का 48 घंटे में खुलासा, युवती गिरफ्तार; 26.80 लाख बरामद
 

वार्ड 9 - कैलाशी – कांग्रेस – जीत का अंतर 764 वोट

वार्ड 18 - वंदिता शर्मा – कांग्रेस – जीत का अंतर 181 वोट

वार्ड 25 - रेखा देवी – कांग्रेस – जीत का अंतर 397 वोट

वार्ड 34 - सुरेश यादव – कांग्रेस – जीत का अंतर 149 वोट

विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बूथों पर दोबारा पड़ा था वोट

जयपुर के इन चार वार्डों के कुल पांच मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान हुआ था। इसके बाद गुरुवार को मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए गए। री-पोलिंग के साथ ही 14 सितंबर को मतगणना के दौरान लंबित रह गए जयपुर नगर निगम के चार वार्डों का फैसला भी हो गया। अब नगर निगम के सभी 150 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं।

इन चार वार्डों के नतीजे इसलिए भी महत्वपूर्ण रहे क्योंकि इनके परिणाम आने तक नगर निगम की पूरी वार्डवार तस्वीर अधूरी थी। अब री-पोलिंग के बाद जयपुर नगर निगम में बोर्ड गठन के लिए राजनीतिक दलों के पास सभी 150 वार्डों का अंतिम आंकड़ा मौजूद है।

अब निगाह मेयर के चुनाव पर

वार्डों के नतीजे पूरी तरह साफ होने के बाद जयपुर नगर निगम में अगला चरण मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का है। ऐसे में री-पोलिंग से खाली रहे चार वार्डों के परिणाम सामने आने के बाद अब बोर्ड गठन का पूरा गणित तय हो गया है।

जयपुर में अब मुकाबला सिर्फ पार्षदों की संख्या तक सीमित नहीं रहेगा। मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की नजर उन पार्षदों पर भी रहेगी, जो बोर्ड गठन के गणित को प्रभावित कर सकते हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें