फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया रंगीलो सावन महोत्सव का पोस्टर विमोचन, 15 जुलाई को होगा आयोजन

Sun, 13 Jul 2025 02:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के मालवीय नगर स्थित अणुविभा केंद्र में 15 जुलाई को आयोजित होने वाले रंगीलो सावन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में पारंपरिक झूले, मेहंदी, लहरिया साड़ी प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
रंगीलो सावन महोत्सव का पोस्टर विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को रंगीलो सावन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। यह भव्य कार्यक्रम 15 जुलाई को भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा जयपुर के अणुविभा केंद्र, गौरव टॉवर के सामने, मालवीय नगर में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री जयश्री गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महोत्सव राजस्थान की महिला शक्ति, सांस्कृतिक परंपराओं और लोक जीवन के रंगों का उत्सव होगा। कार्यक्रम में पारंपरिक झूले, मेहंदी, लहरिया साड़ी प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

ये भी पढ़ें: Banswara News: अपनी ही सरकार में डीएसपी के पैरों में झुके भाजपा विधायक, थानाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ होंगे, वहीं विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा और प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी शिरकत करेंगी। जयश्री गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल पारंपरिक त्योहार तीज के सांस्कृतिक महत्व को सहेजना है, बल्कि महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा से जोड़कर सरकारी योजनाओं की जानकारी से उन्हें सशक्त बनाना भी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें