फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur : खून के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी करके 250 यूनिट से ज्यादा ब्लड पकड़ा, तीन गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2025 11:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस और ड्रग विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध ब्लड सप्लाई के मामले में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह ब्लड दूसरे राज्यों में अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के जोबनेर इलाके में पुलिस ने खून के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। रविवार देर रात नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 250 यूनिट से ज्यादा अवैध रूप से संग्रहित ब्लड बरामद किया गया। यह ब्लड दूसरे शहरों और राज्यों में अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था।

विज्ञापन


मकराना थाने के सामने स्थित एक निजी ब्लड बैंक के संचालक द्वारा इस घिनौने काम को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गाड़ी को रुकवाया, जिसमें तीन लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान वे पुलिस के सवालों का गोलमोल जवाब देते रहे, जिसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया।

एसपी आनंद शर्मा के निर्देश और एएसपी रजनीश पूनिया की निगरानी में SHO सुहेल खान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मौके पर ड्रग विभाग की टीम को भी बुलाया गया। जांच में पता चला कि मकराना की एक निजी ब्लड बैंक से इस अवैध कारोबार को संचालित किया जा रहा था। पुलिस और ड्रग विभाग की टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित राज्यों तक इस ब्लड की सप्लाई की जांच कर रही है। इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें