फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: दो साल पहले चुराई गई भगवान महावीर की दो मूर्तियां भरतपुर पुलिस ने की बरामद, पांच करोड़ रुपये है कीमत

Wed, 17 May 2023 09:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर के महावीर नगर इलाके से करीब दो साल पहले चुराई गई भगवान महावीर की दो मूर्तियां भरतपुर पुलिस ने बरामद की है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
महावीर की दो मूर्तियां भरतपुर पुलिस ने की बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के महावीर नगर स्थित जैन मंदिर से साल 2021 में चुराई गई भगवान महावीर जी की अष्ट धातु की दो मूर्तियां हेलैना थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के नगला जाटव नयागांव माफी गांव निवासी आरोपी बिजेंद्र जाटव पुत्र हरवां के यहां से बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि बुधवार को सीओ नदबई ऑफिस में एएसआई हरवीर सिंह को सूचना मिली कि दो साल पहले जयपुर से चुराई गई भगवान महावीर की बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियों को हेलैना निवासी बिजेंद्र जाटव बड़ी रकम लेकर बेचने की फिराक में है। सूचना पर एएसपी राजेंद्र वर्मा और सीओ निहाल सिंह के सुपरविजन और थानाधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसके बाद कॉन्स्टेबल अभिषेक को गुजरात का एक व्यापारी बनाकर आरोपी बिजेंद्र के गांव भेजा गया, जिसके इशारे पर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर भगवान महावीर की दो प्राचीन मूर्तियां बरामद की।

मूर्तियों की कीमत बाजार में पांच करोड़ रुपये...
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने साल 2021 में महावीर नगर जयपुर के जैन मंदिर से दोनों मूर्तियां चोरी की है। इन मूर्तियों की कीमत बाजार में पांच करोड़ रुपये है, जिन्हें वह ऊंचे दामों पर बेचना चाह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें