फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Accident: जयपुर में दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम की मौत, घर बाहर खेलते समय कार ने कुचला

Tue, 24 Sep 2024 12:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र के सीताबाड़ी इलाके में सड़क पर खेलते हुए 3 साल के मासूम अकरम की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र के सीताबाड़ी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में तीन साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बच्चा अपने घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था और अचानक एक कार की चपेट में आ गया। इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे ड्रीम होम कॉलोनी में हुई। वहां एक व्यक्ति ने अपनी नेक्सन कार के साथ कॉलोनी से बाहर निकलते वक्त बच्चे को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा सड़क पर खेल रहा था और कार अचानक मोड़ से आई और बच्चा उसके पहियों के नीचे आ गया। कार चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी, लेकिन तब तक हादसा हो चुका था।

सांगानेर थाने के SHO किशन लाल ने बताया कि मृतक बच्चे का नाम अकरम था, जो बिहार निवासी था और उसकी उम्र महज 3 साल थी। अकरम के पिता मोहम्मद निसार पेशे से दर्जी हैं और उसकी मां शहजादी घरेलू कामकाज करती हैं। यह परिवार विष्णु गार्डन कॉलोनी में किराए पर रहता था।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार चालक को रोककर बच्चे को उसी कार से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जयपुरिया हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है, और परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें