एक ही दिन की बारिश में गुलाबी शहर जलमग्न हो गया। बीते 24 घंटों में यहां 225 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के किसी भी जिले में एक दिन में यह अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है। जलभराव के चलते कई जगहों पर हादसों की खबरें भी सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 4-5 दिनों तक लगातार मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।
बारिश से गुरुवार को 4 जनों की मौत हो गई। शुक्रवार को जयपुर शहर के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि भारी बारिश का ये दौर 5 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।