फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Waterlogging Issue: जलभराव को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, डिप्टी सीएम दीया ने नई सड़कें बनाने के दिए निर्देश

Wed, 21 Aug 2024 06:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में जलभराव को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने नई सड़कें बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को सचिवालय में विद्याधर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीण गुप्ता, नगरीय विकास विभाग के सचिव टी रविकांत, जयपुर विकास प्राधिकरण कमिश्नर मंजू राजपाल मौजूद रहे। राजधानी जयपुर में बारिश से हो रहे जलभराव से निपटने के लिए सचिवालय में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने उच्च स्तरीय बैठक ली।

विज्ञापन


इस बैठक में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुख्य रास्ते में जलभराव और टूटी सड़कों की शिकायतों के निराकरण, सीकर रोड पर महाराजा शेखा सर्किल से ट्राइटन मॉल की तरफ जलभराव, खातीपुरा रोड पर जल निकासी, सीकर रोड चौमूं पुलिया से 14 नंबर रोड तक पूरी सड़क नई बनवाने, जेडीए की सभी कॉलोनियों में नई सड़क बनाने तथा ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने, वार्ड नंबर 4 हरमाड़ा में पीएचसी के लिए भूमि आवंटन, सेटेलाइट अस्पताल बनाने के लिए पंचायत समिति की भूमि का पट्टा स्वास्थ्य विभाग के नाम बनाकर आवंटन करने, राव शेखा पुलिया डीएमबी के सामने से चौमूं पुलिया की तरफ सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने, सर्विस रोड का निर्माण करवाने, कन्या महाविद्यालय का निर्माण, 1 से 42 वार्ड तक सभी वार्डों में सीवरेज की पुरानी लाइनों के नए प्रस्ताव बनाने, ड्रेनेज समस्या को हल करने, स्ट्रीट लाइट लगवाने, श्मशानों में सुविधाओं के विकास, वीकेआई में सड़कों के निर्माण, रिको एरिया में जलभराव की समस्या, एसटीपी प्लांट के मुद्दे पर विचार विमर्श कर दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें