फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: डोटासरा ने 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिवों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से किया अटैच, सौंपा जिम्मा

Mon, 24 Jul 2023 07:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को एक आदेश जारी कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिव को पीसीसी मुख्यालय से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिवों को पार्टी मुख्यालय से अटैच कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपाध्यक्षों और महासचिवों को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से तुरंत प्रभाव से अटैच किया है।

विज्ञापन


बता दें कि जिन 11 उपाध्यक्ष को पीसीसी मुख्यालय से अटैच किया गया है, उनमें विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, गजराज खटाना, हाकम अली, मंजू मेघवाल के अलावा पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, हीरालाल दरांगी, जगतार सिंह कांग, डॉ समरजीत सिंह, रफीक मंडेलिया, डॉ राजकुमार जयपाल और पूर्व विधायक दर्शन सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आठ महासचिवों को किया गया मुख्यालय से अटैच
जिन आठ महासचिवों को पीसीसी मुख्यालय से अटैच किया गया है, उनमें विधायक राकेश पारीक, रीटा चौधरी के अलावा स्वर्णिम चतुर्वेदी, प्रतिष्ठा यादव, महेंद्र सिंह गुर्जर, अमित धारीवाल, सुमन यादव और डॉ वीरेंद्र सिंह सिद्धू शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें