फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्यपाल कलराज मिश्र ने की तीन विश्वविद्यालय में कुलपतियों की नियुक्तियां, यूपी-एमपी से लगाए कुलपति

Sun, 06 Aug 2023 07:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर, गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय बांसवाड़ा और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में कुलपति नियुक्त हुए
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में कुलपति पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। मिश्र ने विश्वविद्यालयों की कुलपति खोजबीन समिति की सिफारिश पर राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्तियां की हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), लखनऊ की प्रोफेसर और डीन होम साइंस विभाग डॉ. सुनीता मिश्रा को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर का, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के वाणिज्य और व्यवसाय अध्ययन शाला के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर केशव सिंह ठाकुर को गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय बांसवाड़ा का और लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज दीक्षित को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें