फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: गहलोत बोले- राहुल गांधी पर SC के फैसले को पढ़कर कमेंट करूंगा, पार्लियामेंट से निष्कासित करना साजिश थी

Fri, 04 Aug 2023 04:52 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर SC ने फैसला दिया है। उसे लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं SC के फैसले को पढ़कर टिप्पणी करूंगा। लेकिन उनको पार्लियामेंट से निष्कासिक करना एक साजिश थी।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। इसको लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसला पढ़कर पूरी तरह से टिप्पणी करूंगा। साथ ही गहलोत ने कहा पार्लियामेंट से राहुल गांधी को निष्कासित करने का षडयंत्र था। भारत जोड़ो यात्रा की वजह से उनकी विश्वसनीयता में इजाफा हुआ था, जिसको देखते हुए बीजेपी ने उनके खिलाफ षडयंत्र कर दिया।

विज्ञापन


'वसुंधरा मेरे लिए गलत बयान दे रही हैं'
सीएम अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे के आरोपों पर कहा वसुंधरा जी को पूछो कि क्या वह मेरी तारीफ को तारीफ मानती हैं। वे क्या मानती हैं, आपको खुद ही समझ में आ जाएगा। मैंने आपको हकीकत बताई है। मैं पहले भी बता चुका हूं कि मैंने कुछ नहीं कहा। वे तो मेरे लिए गलत बयान दे रही हैं। बीजेपी के लोगों का कल्चर ही दुश्मनी निकालना और बदला लेना है। किसी भी काम को रोकना हमारा काम नहीं है, यह केवल बीजेपी ही करती है। 

'काम और गवर्नेंस के आधार पर इलेक्शन कैंपेन में जाऊंगा'
मोदी के राजस्थान फोकस पर गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी विश्व गुरु हैं। वे दिल्ली में बैठकर पता नहीं क्या समझते हैं। मैं अपने कामों के आधार पर और गवर्नेंस के आधार पर सिर्फ और सिर्फ उनके आधार पर इलेक्शन कैंपेन में जाऊंगा और कोई बात नहीं है। जहां तक चुनाव जीतने की बात है, प्रधानमंत्री बनने के बात है, तो मैंने निर्णय कर लिया है कि मैं सिर्फ राजस्थान की राजनीति करूंगा। इसमें कोई क्वेश्चन ही नहीं है।
विज्ञापन


'मोदी का कोई मुकाबला कर सकता है तो राहुल गांधी'
हमारी पार्टी का चेहरा प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी हैं। फिर ये सवाल कहां से आ रहा है। हमारे लिए राहुल गांधी चेहरा हैं और रहेंगे। बाकी हाई कमान जाने और आगे क्या डिसीजन होता है? जो पार्टी गठबंधन बना है, उन्होंने आपस में क्या चर्चा की, मेरी कोई जानकारी में नहीं है। मैं तो इतना कह सकता हूं कि कांग्रेस वाले जानते हैं मोदी जी का कोई मुकाबला देश के अंदर कर सकता है तो उसका नाम राहुल गांधी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें