फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एग्जाम में पेपर लीक करने वालों की खैर नहीं, गहलाेत सरकार के इस फैसले से आरोपियों को होगी उम्रकैद

Tue, 04 Jul 2023 04:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

पायलट की मांग पर सीएम का पॉज़िटिव संकेत देते हुए सीएम गहलोत ने पेपर लीक के खिलाफ बनाए गए कानून में भी अधिकतम सजा का प्रावधान उम्रकैद करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में बिल लाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ओर सचिन पायलट। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम अशोक गहलोत ने अब पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की मांगों पर एक्शन लेने के लिए संकेत देना शुरू कर दिया है। राजस्थान में परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और पेपर लीक पर अंकुश लगाने के लिए कानून में अधिकतम सजा का प्रावधान उम्रकैद करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में बिल लाया जाएगा। सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट कर यह बात कही है। 

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि आरपीएससी (राजस्थान लोक सेवा आयोग), डीओपी (कार्मिक विभाग), आरएसएसबी (राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड) और अन्य हितधारकों के साथ चर्चा कर बेहतर प्रक्रिया तैयार करें। पेपर लीक के खिलाफ बनाए गए कानून में भी अधिकतम सजा का प्रावधान उम्रकैद करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में बिल लाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सचिन पायलट की एक मांग लेकर गहलोत ने दिया पॉजिटिव संकेत
सचिन पायलट ने तीन बड़ी मांगें गहलोत सरकार के सामने रखते हुए अल्टीमेटम दिया था। इनमें पेपर लीक से प्रभावित सभी अभ्यर्थियों को आर्थिक मुआवजा देने। आरपीएससी को भंग कर आमूलचूल परिवर्तन कर नए सिरे से चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्तियां करने। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पिछले कार्यकाल में हुए कथित घोटाले और भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग उठाई थी। 
विज्ञापन


क्रेडिट सरकार के खाते में जाएगा
पिछले दिनों सीएम अशोक गहलोत ने अलग-अलग कर तीनों मांगों को खारिज कर दिया था, लेकिन पायलट ने भी कह दिया था वो भी पीछे नहीं हटेंगे। ऐसे में माना जा रहा है बीच का रास्ता निकालते हुए सीएम अशोक गहलोत ने पेपर लीक मामले में उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान करने का बिल विधानसभा में लाने का फैसला कर अपने तरीके से सियासी मैसेज दिया है। अब इसका क्रेडिट भी सीधे-सीधे खुद अशोक गहलोत सरकार ही लेना चाहेगी, क्योंकि सचिन पायलट की मांग का इसमें कोई हवाला नहीं दिया गया है। न ही यह बताया गया है कि क्या सचिन पायलट इस निर्णय पर रजामंद हैं?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें