फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: प्रदेश में सड़क विस्तार को लेकर शेखावत ने गडकरी से की चर्चा, इन प्रोजेक्ट को लेकर हुई बात

Thu, 27 Mar 2025 09:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बताया कि नितिन गडकरी से जोधपुर एलिवेटेड रोड, जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस वे और फलोदी-जयपुर हाईवे को लेकर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत ने नितिन गडकरी से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में सड़क सेवा विकास के विभिन्न पक्षों को लेकर चर्चा की। दोनों केंद्रीय मंत्रियों की यह मुलाकात संसद भवन में हुई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि मैंने गडकरी जी के समक्ष राजस्थान में सड़क सेवा विकास के विभिन्न पक्षों का अनुरोध रखा है। विशेष रूप से जोधपुर में सड़क मार्ग की ढांचागत जमीनी स्थिति से अवगत कराते हुए एलिवेटेड रोड निर्माण के संदर्भ में चर्चा की। नए जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस वे और फलोदी-जयपुर हाईवे पर भी विमर्श हुआ है। शेखावत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान

केंद्रीय रेलमंत्री से भी मिले थे
गौरतलब है कि बुधवार को शेखावत ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रामदेवरा-पोकरण के बीच ब्रॉड गेज रेलवे लाइन को लेकर चर्चा की थी।

ये वीडियो भी देखिए...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें