फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'गहलोत से बड़ा गद्दार कोई नहीं', कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए पूर्व विधायक बैरवा का बड़ा हमला

Wed, 29 May 2024 06:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को गद्दार बताने वाले बयान पर लगतार प्रतक्रियाएं आ रही हैं। गहलोत सरकार में अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रहे विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने इस मुद्दे को लेकर गहलोत पर जबरदस्त पलटवार किया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक बैरवा ने पूर्व सीएम गहलोत पर बोला बड़ा हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले नेताओं को लेकर अशोक गहलोत के बयान पर पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा- राजस्थान की राजनीति में अशोक गहलोत से बड़ा गद्दार कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर 2022 में गहलोत ने पूरी कांग्रेस को इस्तीफा दिलाकर ऐसे हालात पैदा कर दिए थे जिसको राजस्थान में कोई भूल नहीं पाएगा।

विज्ञापन


गद्दार नहीं खुद्दार, स्वाभिमान बचाने के लिए कांग्रेस छोड़ी
गौरतलब है कि पिछले दिनों अशोक गहलोत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को गद्दार और नालायक बताया था। बैरवा ने कहा कि गहलोत अब जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ये भाषा शोभा नहीं देती। ये शब्द हम भी कह सकते हैं कि गहलोत ने कब-कब क्या क्या कांड किए, कैसे पार्टी और हाईकमान को धोखा दिया। हम खुद्दार लोग हैं, हम स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकते थे। जब हमें लगा कि हमारा अपमान हो रहा है, स्वाभिमान खतरे में है, तब हमने पार्टी छोड़ी। जलील होने की भी एक सीमा होती है। गहलोत ने हर जनाधार वाले नेता को खत्म करने का प्रयास किया, कोई भी जनाधार वाला नेता गहलोत को अच्छा नहीं लगता, अब तक कितने नेताओं को गहलोत ने खत्म कर दिया।

जोगाराम पटेल बोले- गहलोत के बुरे दिन आने वाले हैं
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि अशोक गहलोत ने अपने पुराने साथियों को नाकारा, निकम्मा, नोन परफॉर्मिंग एसेट बता दिया, जो कभी उनके एसेट हुआ करते थे। अपने पुराने साथियों को नाकारा, निकम्मा कहना अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि  गहलोत के बुरे दिन आने वाले हैं। जोगाराम पटेल ने कहा- 4 जून के नतीजे आने के बाद अनेक लोग अशोक गहलोत को छोड़ देंगे और मुझे यह भी पता है कि अशोक गहलोत के भी कोई न कोई बुरे दिन आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें