फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: गमछा पहनकर जयपुर की सड़कों पर उतरे सीएम भजनलाल, पानी सप्लाई की व्यवस्था का लिया जायजा

Wed, 29 May 2024 05:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर में पेयजल सप्लाई और पानी को लेकर हो रही समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने रामनिवास बाग पर स्थित पंप हाउस में पानी सप्लाई की व्यवस्था देखी और वहां के अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
रामनिवास बाग स्थित पंप हाउस का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बुधवार को जयपुर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल सप्लाई और पानी को लेकर हो रही समस्याओं का जायजा लिया। बीते कई दिने से पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते आम जनता को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने खुद सड़क पर उतरकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रामनिवास बाग पर स्थित पंप हाउस में मुख्यमंत्री ने पानी सप्लाई की व्यवस्था देखी और वहां के अधिकारियों से जानकारी ली।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शर्मा ने इस निरीक्षण से जनता को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और उन पर त्वरित कार्रवाई कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करें और गर्मी के मौसम में लोगों को हो रही किसी भी प्रकार की समस्या को तुरंत हल करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें