फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित, राजस्थान से पंजाब जाने वाली चार ट्रेनें रद्द

Wed, 18 Dec 2024 04:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पंजाब में फिर से शुरू हुए किसान आंदोलन के चलते अब रेल यातायात भी प्रभावित होना शुरू हो गया है। अंदोलन को देखते हुए उत्तर रेलवे ने आज राजस्थान से पंजाब के बीच चलने वाली चार ट्रेनें रद्द कर दी है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन के चलते उत्तर-पश्चिमी रेलवे की चार ट्रेनें बुधवार को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, यह रेल सेवा आज बुधवार के लिए रद्द की गई है। इनमें बठिण्डा से श्रीगंगानगर और श्रीगंगानगर से अंबाला को जाने वाली ट्रेने शामिल हैं।

विज्ञापन


निम्न ट्रेने रद्द की गई हैं

  • गाड़ी संख्या 04753, बठिण्डा-श्रीगंगानगर रेल सेवा दिनांक 18.12.2024 को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 04756, श्रीगंगानगर-अंबाला रेल सेवा दिनांक 18.12.2024 को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 14527, बठिण्डा-श्रीगंगानगर रेल सेवा दिनांक 18.12.2024 को रद्द रहेगी। 
  • गाड़ी संख्या 14528, श्रीगंगानगर-बठिण्डा रेल सेवा दिनांक 18.12.2024 को रद्द रहेगी।


बता दें कि पंजाब में फिर से शुरू हुए किसान आंदोलन के चलते अब रेल यातायात भी प्रभावित होना शुरू हो गया है। अंदोलन को देखते हुए उत्तर रेलवे ने राजस्थान से पंजाब के बीच चलने वाली चार ट्रेनें रद्द कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें