फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा: एसओजी के सामने सुनीता ने किया आत्मसमर्पण, 19 नवंबर तक रिमांड

Tue, 17 Nov 2026 06:59 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के खेल कोटे में फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र से चयन का मामला सामने आया है। आरोपी अभ्यर्थी सुनीता ने सरेंडर किया है। एसओजी अब तक 24 अभ्यर्थियों सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 में खेल कोटे से चयन के लिए फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र पेश करने के मामले में एक और आरोपी अभ्यर्थी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी सुनीता (34) ने 16 नवंबर को जयपुर महानगर द्वितीय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में सरेंडर किया। इसके बाद न्यायालय ने अनुसंधान अधिकारी को आरोपी की 19 नवंबर तक पुलिस अभिरक्षा रिमांड मंजूर की है। एसओजी अब आरोपी से फर्जी खेल प्रमाण पत्र हासिल करने और भर्ती प्रक्रिया में उनके इस्तेमाल को लेकर पूछताछ करेगी।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एसओजी राजस्थान विशाल बंसल ने बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड, दुर्गापुरा, जयपुर की ओर से वर्ष 2022 में तृतीय श्रेणी अध्यापक (लेवल-1) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती में खेल कोटे के तहत दो प्रतिशत पदों पर चयन किया जाना था। भर्ती की दो गुना चयन सूची में ताइक्वांडो खेल प्रमाण पत्रों के आधार पर 38 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हुए थे। चयन के बाद इन अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग की ओर से गठित चयन कमेटी के समक्ष राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे।

विज्ञापन


पढ़ें: 299 साल की हुई गुलाबी नगरी जयपुर, 300वें वर्ष में प्रवेश पर शहरभर में होंगे भव्य आयोजन

एसओजी थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 13/2024 की जांच में सामने आया कि अभ्यर्थियों ने विभिन्न दलालों के माध्यम से फर्जी खेल प्रमाण पत्र हासिल किए थे। इन प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी पाने का प्रयास किया जा रहा था। जांच में यह भी पता चला कि प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया, धनबाद (झारखंड) के नाम से मिलती-जुलती फर्जी ईमेल आईडी से सत्यापन रिपोर्ट भेजी गई थी। यह रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की नियुक्ति शाखा को भेजी गई थी।

इस मामले में फर्जी ईमेल आईडी से सत्यापन रिपोर्ट भेजने के आरोपी बिमलेन्दू कुमार झा और उसके साथी कमल सिंह को 7 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद प्रकरण संख्या 98/2024 में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, उनका इस्तेमाल करने, आपराधिक षड्यंत्र और आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई।

एसओजी अब तक नामजद 38 अभ्यर्थियों में से 24 को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके अलावा तीन सहयोगियों और पांच दलालों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। अब सुनीता के आत्मसमर्पण के बाद मामले में जांच आगे बढ़ेगी। सुनीता ने भी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र के आधार पर दो गुना चयन सूची में जगह बनाई थी। उसने चयन कमेटी के समक्ष दस्तावेजों के साथ खेल प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए जमा कराए थे। मामले में एसओजी का अनुसंधान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें