ED Raid On Debock Industries: ईडी के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई शेयर मार्केट में हेराफेरी, अवैध धन के लेन-देन और संपत्तियों में संदिग्ध निवेश से संबंधित मामलों की जांच के तहत की गई है। फिलहाल, जब्त सामग्री की गहन जांच की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार जुलाई 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत राजस्थान के जयपुर और कोटा जिलों में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान ईडी ने Debock Industries Limited (एक एनएसई लिस्टेड कंपनी) के चेयरमैन मुकेश महावर उर्फ मुकेश मनवीर सिंह और उनके सहयोगियों के आवास व कार्यालय परिसरों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
यह कार्रवाई Debock Industries Ltd. (DIL) के स्टॉक प्राइस में की गई हेराफेरी के मामले में की गई। ईडी को इन छापों के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, विभिन्न संपत्तियों में निवेश से जुड़े कागजात, बैंकिंग रिकॉर्ड, डिजिटल उपकरण, और 78 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद हुई है। इसके साथ ही जांच के दौरान चार हाई-एंड लग्जरी कारें भी जब्त की गई हैं, जिनमें रॉल्स रॉयस फैंटम, बेंटले मल्सैन, मर्सिडीज बेंज जी-वैगन (ब्रेबस एडिशन) और टोयोटा लैंड क्रूजर शामिल हैं।
ईडी के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई शेयर मार्केट में हेराफेरी, अवैध धन के लेन-देन और संपत्तियों में संदिग्ध निवेश से संबंधित मामलों की जांच के तहत की गई है। फिलहाल, जब्त सामग्री की गहन जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Debock Industries Ltd. से जुड़े इस कथित वित्तीय घोटाले को लेकर ED की कार्रवाई ने राजस्थान के कारोबारी और निवेशक वर्ग में हलचल मचा दी है।