फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: उपनेता प्रतिपक्ष पूनिया बोले- गहलोत के दावे में नहीं दम, वो कोई सर्वे एजेंसी नहीं, जनता करेगी फैसला

Thu, 20 Apr 2023 09:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत के राजस्थान में सरकार रिपीट करने वाले बयान पर विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कर्नाटक से बयान जारी कर पलटवार किया है। पूनिया ने कहा- गहलोत के दावे में दम नहीं है। उनका फैसला कोई सर्वे एजेंसी नहीं, राजस्थान की जनता करेगी।
विज्ञापन
बीजेपी के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. पूनिया ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर से रटी रटाई बात अपनी सरकार की रिपीट होने की कहते हैं, उसमें दावा करते हैं कि कोई सर्वे एजेंसी ने यह सलाह दी है।

विज्ञापन

कौन सी सर्वे एजेंसी है, किस तरीके के सर्वे हैं और उसकी हकीकत क्या है, लेकिन मुझे लगता है कि शायद वह फिर से मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, कोई एतराज नहीं है।

लगता है राजस्थान अपराधियों की राजधानी हो गया-पूनिया
सतीश पूनिया ने कहा कि अशोक गहलोत के एक तरफ दावे हैं, अखबार के विज्ञापन हैं और मुस्कुराता चेहरा है, लेकिन दूसरी तरफ प्रदेश में अबला की लुटती हुई अस्मत के आंसू हैं, कहीं न कहीं श्वानों से नोचते हुए बच्चों के शव हैं, किस तरीके से कानून व्यवस्था जहां माफियाओं के हवाले राज होता है, ऐसे लगता है जैसे राजस्थान अपराधियों की राजधानी हो गया। कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में इतनी आकंठ डूबी हुई है कि अलीबाबा चालीस चोर की सरकार कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रदेश का नौजवान हैरान, हताश और आत्महत्या को विवश-उपनेता प्रतिपक्ष
पूनिया बोले- कांग्रेस शासन में प्रदेश का नौजवान  हैरान है, हताश है और आत्महत्या को विवश है, किसान कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं करने से राजस्थान के किसानों की जमीनें नीलाम हो रही हैं और जिस तरीके से वह अवसाद में हैं, यह राजस्थान की कहानी बयान करता है। इसलिए अशोक गहलोत के दावे में कतई दम नहीं है, उनका फैसला कोई सर्वे एजेंसी नहीं राजस्थान की जनता करेगी और जनता ने तय कर लिया है कि इस बार कांग्रेस पार्टी को रिपीट नहीं, राजस्थान के राजनीतिक नक्शे से परमानेंट डिलीट करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें