फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेश का सबसे बड़ा रियल एस्टेट एक्सपो 17 अप्रैल से, एक ही छत के नीचे प्रॉपर्टी की ढेरों संभावनाएं

Thu, 10 Apr 2025 02:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में रियल स्टेट एक्सपो का आयोजन हो रहा है। इसे क्रेडाई राजस्थान (कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) आयोजित कर रहा है।  
विज्ञापन
राजस्थान रियल एस्टेट एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘क्रेडाई राजस्थान रियल एस्टेट एक्सपो-2025’ का आयोजन 17 से 20 अप्रैल तक होगा। इसे कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राजस्थान चैप्टर आयोजित कर रहा है। इसको लेकर क्रेडाई राजस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता और महासचिव रविंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी।

विज्ञापन

महासचिव रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्रेडाई एक विश्वसनीय संस्था है और उसके सभी सदस्यों पर लोग आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं। सभी सदस्य मिलकर  एक्सपो का आयोजन कर रहे हैं। उन सभी ग्राहकों और निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर है, जो एक ही स्थान पर विभिन्न रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को देखकर निर्णय लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के ज़रिए लोगों को प्लॉट, फ्लैट, विला, फार्म हाउस, दुकान और अन्य प्रॉपर्टीज़ की जानकारी और खरीदारी का बेहतरीन मौका मिलेगा।

को-कन्वीनर कृष्णा गुप्ता ने इस एक्सपो को एक उत्सव की संज्ञा देते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ प्रॉपर्टी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मोटिवेशनल सेशन्स, मनोरंजन और ढेरों ऑफर्स के ज़रिए एक अलग ही अनुभव मिलता है। उन्होंने बताया कि इस बार करीब 5000 विजिटर्स के आने की उम्मीद है और आयोजन के दौरान करीब 60 करोड़ रुपये तक के ऑन स्पॉट बिजनेस की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें: 'मुस्लिम समाज के दबे-कुचले और शोषित वर्ग के लिए न्याय का मार्ग', वक्फ कानून पर बोले MLA बाबा बालकनाथ    

इस आयोजन में जयपुर, अलवर, अजमेर, उदयपुर सहित कई शहरों के 40 से अधिक रियल एस्टेट व्यवसायी भाग लेंगे। 50 से ज्यादा स्टॉल्स पर रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजन की खास बात यह है कि इसमें पिछले दो वर्षों के सबसे बड़े बंपर डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध होंगे। ग्राहक यहां आकर प्रत्यक्ष रूप से प्रॉपर्टी का चयन कर ऑन द स्पॉट बुकिंग भी कर सकेंगे। साथ ही आयोजन में प्रेरणादायक सत्र और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें