फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: पाक सीमा पर देश का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 12 देशों की सेनाएं पहुंचेंगी; फाइटर जेट से थर्राएगा आसमान

Sun, 23 Jun 2024 08:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Military Exercises: राजस्थान के जोधपुर में सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होने जा रहा है। तरंग शक्ति नाम से होने जा रहे इस सैन्यअभ्यास में 12 देशों की वायुसेनाएं हिस्सा लेने जल्द ही जोधपुर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
पाक सीमा पर देश का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की सीमा पर अब भारत देश का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू करने जा रहा है। राजस्थान के जोधपुर में तरंग शक्ति के नाम से होने वाला यह युद्धाभ्यास अगस्त के पहले हफ्ते में होगा।

विज्ञापन


इसमें 12 बड़े देशों की वायुसेनाएं शामिल होने जा रही हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर सैन्य विमान इसमें उतारे जाएंगे। क्वाड देश अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जापान और ऑस्ट्रेलिया की वायु सेनाओं के फाइटर जेट इस सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे। अभ्यास की शुरुआत दक्षिण भारत से होगी इसके बाद अगस्त से सितंबर के मध्य तक यह जोधपुर में होगा। भारत की तरफ से नए राफेल जेट भी इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें