फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का फेरबदल: पंजाब से हटे भूपेश बघेल, पार्टी ने अब सचिन पायलट को बनाया नया प्रभारी; सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 05 Sep 2026 09:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी पद से हटाकर असम का प्रभारी महासचिव बनाया गया, जबकि उनकी जगह राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सचिन पायलट को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे भूपेश बघेल को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह अब सचिन पायलट पंजाब के प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया फेरबदल

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को पार्टी संगठन में कई राज्यों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है। इस बड़े फेरबदल के बाद सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी दिए जाने को कांग्रेस का अहम फैसला माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भीलवाड़ा में भजनलाल का चुनावी शक्ति प्रदर्शन, 2 किमी रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम

क्या बोले सचिन पायलट?
पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट शनिवार को यूपी के गाजियाबाद में आरडीसी स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचे। वहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए 2027 के चुनाव की रणनीति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ेगी। सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब में वह मुख्य विपक्षी पार्टी हैं इसलिए वहां अकेले चुनाव लड़ेंगे। मीडिया से बातचीत की और देश के कई राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने आगामी जनगणना में पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से जातिगत गणना कराने की बात कही। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें