राजस्थान कांग्रेस ने अंता विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को उतारा है
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान की अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने इस फैसले के साथ चुनावी रणनीति को गति दे दी है। प्रमोद जैन भाया के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया है कि जनता के आशीर्वाद और संगठन की एकजुटता के बल पर कांग्रेस अंता उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे पूरे समर्पण और एकता के साथ मैदान में उतरें, ताकि अंता सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके।
भाया ने अब तक 5 चुनाव लड़े, 3 जीते
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने अंता सीट से अब तक 4 चुनाव लड़े हैं, जिनमें से वे 2008 और 2018 का विधानसभा चुनाव जीते। 2013 में बीजेपी के प्रभुलाल सैनी से 3400 वोट से हारे। इसके बाद 2023 में बीजेपी के कंवरलाल मीणा ने उन्हें हरा दिया। भाया ने अपना पहला चुनाव 2003 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बारां से लड़ कर जीता था।
यह भी पढ़ें- अंता उपचुनाव: टिकट वितरण से तय होगी भाजपा-कांग्रेस की हार और जीत, त्रिकोणीय मुकाबले के भी आसार; यहां जानें