Rajasthan Politics: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद से किसानों और गरीबों के जीवन स्तर सुधारने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। पीएम ने अन्नदाता की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है और देशभर में कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को दुर्गापुरा में आयोजित दलहन मिशन एवं अन्य योजनाओं के शुभारंभ समारोह में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक देश पर शासन किया, लेकिन गरीबों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस का गरीबी से कोई नाता नहीं रहा, उसने केवल 'गरीबी हटाओ' का नारा देकर चुनाव जीते।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सहकारिता को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाकर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब किसान स्वयं अपनी गिरदावरी कर सकेगा और सही बीज, सही सलाह तथा सही जानकारी मिलने से उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद से किसानों और गरीबों के जीवन स्तर सुधारने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। पीएम ने अन्नदाता की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है और देशभर में कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की गारंटी ली है और पीएम कुसुम योजना से किसान अब ऊर्जादाता भी बन रहा है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राज्य के 22 जिलों में रात में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है ताकि किसान को कोई दिक्कत न हो। अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर किसानों को राहत देने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली PM धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया। राजस्थान के आठ जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बीकानेर, चूरू और जालोर को योजना में शामिल किया गया है। इस योजना से देशभर के लगभग 1.70 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे।