फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल में मनोनीत किए 15 सदस्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने आदेश किया जारी

Sat, 22 Jun 2024 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: राजस्थान में ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल में सीएम भजनलाल शर्मा ने 15 सदस्यों को मनोनीत किया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों का सभी तरह से विकास करना है।

विज्ञापन
सीएृम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने इसी क्रम में राजस्थान जनजाति परामर्शदात्री परिषद् में सदस्यों का मनोनयन किया है। इस परिषद में राजस्थान विधानसभा में निर्वाचित अनुसूचित जनजाति के 14 विधायकगण सदस्य बने हैं। 

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जनजातियों के सर्वांगीण विकास हेतु परिषद् महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह परिषद् जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा कर सकेगी तथा नई योजनाओं के लिए परामर्श दे सकेगी। इससे अनुसूचित जनजातियों एवं अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) का सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि परिषद् द्वारा राज्य की अनुसूचित जनजाति के कल्याण और उन्नति से संबंधित ऐसे विषयों पर भी सलाह दी जाती है जो राज्यपाल द्वारा निर्दिष्ट किए जाएं। 



राजस्थान जनजाति परामर्शदात्री परिषद् में मुख्यमंत्री द्वारा विधायक महेन्द्रपाल मीणा, हंसराज मीणा, राजेन्द्र मीणा, रामबिलास, समाराम, प्रतापलाल भील, फूल सिंह मीणा,  अमृत लाल मीणा, श्री महेश मीणा, शंकर लाल डेचा, कैलाश चन्द्र मीणा, हेमन्त मीणा,  गोपीचन्द मीणा, ललित मीणा का मनोनयन किया गया है। साथ ही परिषद् में एक गैर सरकारी सदस्य के पद पर पुष्कर तेली का मनोनयन भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें