फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: विधानसभा में खेजड़ी को लेकर बड़ा एलान कर सकते हैं मुख्यमंत्री, बीकानेर पहुंचे मंत्री के के विश्नोई

Thu, 05 Feb 2026 07:20 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: राजस्थान में पिछले कई दिनों से खेजड़ी संरक्षण को लेकर बिश्नोई समाज द्वारा आंदोलन जारी है। अनशन पर बैठे तीन संतों की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पिछले कई दिनों से खेजड़ी संरक्षण को लेकर बिश्नोई समाज द्वारा आंदोलन जारी है। महापड़ाव के बाद अब 72 घंटे से अधिक समय बीत चुका है और 300 से बढ़कर अब लगभग 500 संत अनशन पर बैठे हैं। इसमें से तीन संत की तबीयत गंभीर हो गई है।

विज्ञापन


धर्मशाला में बनाया गया अस्थायी अस्पताल
संतों की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए विष्णुई धर्मशाला में अस्थायी अस्पताल बनाया गया है, जहां उनकी नियमित निगरानी की जा रही है।

मुख्यमंत्री कर सकते हैं बड़ा एलान
राजस्थान सरकार के मंत्री के. के. विश्नोई बीकानेर पहुंच चुके हैं और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही बिश्नोई समाज के साथ बातचीत हो सकती है। इसके अलावा, उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में अपना उत्तर प्रस्तुत करते समय खेजड़ी संरक्षण को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मंत्रियों की अपील ठुकराकर अड़े संत और आंदोलनकारी, क्यों सुलग उठा खेजड़ी बचाओ महाआंदोलन? जानें सबकुछ
विज्ञापन


लिखित में आश्वासन चाहता है बिश्नोई समाज 
वहीं, बिश्नोई समाज का कहना है कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें