फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सचिन पायलट के बयान पर रामलाल शर्मा का पलटवार, बोले- कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर धुआं निकालेगी जनता

Thu, 20 Apr 2023 01:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि आईपीएल के एक मैच के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में नरेंद्र मोदी के नारे लगाना, इस बात को दर्शाता है कि जनता 2023 में कमल खिलाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का एक नेता कहता है कि मेरे में दम है और मैं धुआं निकाल दूंगा। कांग्रेस का दूसरा नेता कहता है कि हमारे कार्यकर्ताओं में दम है और हमारे कार्यकर्ता भाजपा का धुआं निकाल देंगे, लेकिन धुआं न तो नेता निकाल सकता है और न ही कांग्रेस का कार्यकर्ता। धुआं तो 2023 के आने वाले दिनों में राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करके निकालेंगी। इसके लिए जनता तैयार बैठी है।

विज्ञापन


कल भी जयपुर में आईपीएल के एक मैच के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में मोदी के समर्थन में नारे लगना, इस बात को इंगित करता है कि राजस्थान की जनता तय कर चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी का कमल 2023 के चुनावों में खिलाना है। कम से कम राजस्थान सरकार अपने विधायकों के उठाए गए भ्रष्टाचार के मामलों पर तो संज्ञान लें और तत्काल कार्रवाई करे। मुख्यमंत्री की मजबूरी ये है कि सरकार बची रहे, इसलिए वो कार्रवाई करना नहीं चाहते। कार्रवाई तो आने वाले समय में राजस्थान की जनता ही कांग्रेस सरकार के विरुद्ध करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें