फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper leak: युवाओं के हित में मैदान उतरी AAP, राज्यपाल से RPSC चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग

Thu, 20 Apr 2023 10:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पेपर लीक में आरपीएससी मेंबर की भूमिका सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी इसे शासन व्यवस्था पर कलंक बताया है। आम आदमी पार्टी ने आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग की है।
 
विज्ञापन
पेपर लीक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले में आरपीएससी मेंबर की संलिप्तता सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी युवाओं के भविष्य की चिंता को लेकर मैदान में उतर गई है। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग की। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का मनोबल टूटने लगा है। पेपर लीक में आरपीएससी मेंबर की भूमिका सामने आई है यह शासन व्यवस्था पर कलंक है। इससे लाखों युवाओं की कड़ी मेहनत, समय, धन और भविष्य पर प्रश्न चिह्न उठा है। यह अक्षम्य है।

आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन में आगे कहा कि RPSC मेंबर की संलिप्तता से चेयरमैन की भूमिका की भी जांच हो और उनको बर्खास्त किया जाए। आम आदमी पार्टी ने कहा कि बाबूलाल कटारा के ऐसे काम से आयोग की साख को नुकसान पहुंचा है। लगातार विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बावजूद आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई न होना इस बात का संकेत है कि ऐसे लोगों को राजनीतिक और अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि भविष्य में युवाओं के साथ ऐसा कोई खिलवाड़ न हो। पारदर्शिता से परीक्षाओं का आयोजन करवाकर बेरोजगारों को समय पर नौकरी दी जाए। जयपुर कलेक्टर को जिला अध्यक्ष कमल भार्गव और लोकसभा प्रभारी अर्चित गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें