फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: ‘आज गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में मोदी की गारंटी साकार हो रही’, भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद बोले CP जोशी

Sun, 04 Feb 2024 04:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

BJP Core Committee Meeting: केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि आज देश में सिर्फ एक ही गांरटी चल रही वह है मोदी की गांरटी। देश में आने वाले चुनाव में निश्चित तौर पर हम 400 प्लस सीटें जीत कर एक बार पुनः सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा कोर कमेटी की बैठक के दौरान सीएम भजनलाल तथा अन्य पार्टी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 
इस दौरान भाजपा राजस्थान प्रभारी अरुण सी सिंह ने मीडिया से कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बन चुकी है। इससे कार्यकर्ता बहुत खुश हैं। राज्य में भजनलाल की सरकार बन गई है। सरकार बनने के बाद जैसे 450 रुपये में गैस सिलेंडर हो या SIT का गठन हो, हमने जो कहा वह हम कर रहे हैं।
 
वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि आज देश में सिर्फ एक ही गांरटी चल रही वह है मोदी की गांरटी। मोदी ने जो कहा वह करके दिखा दिया है। देश में आने वाले चुनाव में निश्चित तौर पर हम 400 प्लस सीटें जीत कर एक बार पुनः सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच में जो काम हुए हैं, वह जनता जानती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन

 
जबकि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि काल का पहिया ऐसा घूमा, जो काम कई वर्षों से नहीं हुआ वह मोदी जी के नेतृत्व में हो गया है।
 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 22 तारीख इतिहास में दर्ज हो गई है। ये सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बदौलत हुआ है। आज गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में मोदी की गारंटी साकार हो रही है। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर कहा कि मैं उनको बधाई देता हूं। यह देश के प्रधानमंत्री की सोच है कि देश के प्रत्येक आदमी पर मोदी जी की नजर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें