फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhajanlal Cabinet: दो-तीन दिन में हो सकता है मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, 17 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना

Sat, 23 Dec 2023 12:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Cabinet: प्रदेश में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद अब केबिनेट के विस्तार पर निरंतर चल रही अटकलों पर कभी भी विराम लग सकता है। जानकारी के अनुसार अगले दो-तीन दिन में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले 17 मंत्री शपथ ले सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में भाजपा के सत्ता संभालने के साथ ही अब मंत्रियों के नाम पर चल रही अटकलें खत्म होती नजर आ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले 17 नामों पर मुहर लग चुकी है और आने वाले 2 से 3 दिन में मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है।

विज्ञापन


राजस्थान केबिनेट में कुल 30 मंत्री बनाए जाने हैं, जिनमें एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा चुके हैं। बाकी बचे 27 मंत्रियों में 17 के नाम पर मुहर लग चुकी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जैसलमेर के दौरे पर हैं, शाम को जयपुर वापसी के बाद वे किसी भी वक्त राजभवन से मंत्रिमंडल की शपथ का समय ले सकते हैं। 

जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 17 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है। संभावित चेहरों में किरोड़ीलाल मीणा, सुमित गोदारा, अनिता भदेल, नौक्षम चौधरी, दीप्ति माहेश्वरी, विश्वराजसिंह मेवाड़, महंत प्रतापपुरी, बाबा बालकनाथ, फूलसिंह मीणा, उदयलाल भड़ाना जैसे नाम शामिल हैं हालांकि पार्टी युवा चेहरों को मौका देकर चौंका सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें