फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा सांगा पर टिप्पणी: बजरंग दल ने उपराष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की उठी मांग

Tue, 25 Mar 2025 06:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: ज्ञापन में महाराणा सांगा के शौर्य और पराक्रम को रेखांकित करते हुए बताया गया कि उन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध वीरता पूर्वक संघर्ष किया। 1527 के खानवा के युद्ध सहित कई युद्धों में उनका नेतृत्व ऐतिहासिक माना जाता है।
विज्ञापन
बजरंग दल का विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा सांगा को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बयान को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि महाराणा सांगा देश के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक हैं और उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


ज्ञापन में रखी गईं प्रमुख मांगें
1-
सांसद रामजीलाल सुमन को उनके बयान के लिए संसद से निलंबित किया जाए।
2- उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए।
3- भविष्य में इस तरह की टिप्पणियों पर रोक लगाने के लिए कड़े नियम बनाए जाएं।

महाराणा सांगा का ऐतिहासिक योगदान
ज्ञापन में महाराणा सांगा के शौर्य और पराक्रम को रेखांकित करते हुए बताया गया कि उन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध वीरता पूर्वक संघर्ष किया। 1527 के खानवा के युद्ध सहित कई युद्धों में उनका नेतृत्व ऐतिहासिक माना जाता है।

पढ़ें;  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा- ' ये संविधान-कानून की अनदेखी कर रहे'
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शनों की चेतावनी
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है। वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक ने कहा, "सांसद को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और सरकार को उनकी संसद सदस्यता पर भी विचार करना चाहिए।" बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सांसद ने माफी नहीं मांगी तो देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें: 'वन नेशन-वन इलेक्शन जरूरी'...बार-बार चुनाव होने से देश की गति बाधित होती है': सुनील बंसल

राजनीतिक माहौल गरमाया
इस विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। हिंदू संगठनों का कहना है कि महाराणा सांगा जैसे महापुरुषों के सम्मान की रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है और क्या सांसद रामजीलाल सुमन इस विवादित बयान पर सफाई देते हैं या माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें