फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: बाबा बालमुकुंद बोले- मीट की दुकान बंद कराना हिंदू-मुस्लिम मुद्दा नहीं, प्रदेश की छवि को बचाना जरूरी

Tue, 05 Dec 2023 11:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

'बदलता हुआ राजस्थान। पधारो म्हारे देश!' बाबा के वायरल वीडियो पर कांग्रेस के इस तंज के बाद बाबा बालमुकुंद आचार्य ने बूचड़खानों पर कार्रवाई के पीछे के पांच कारण गिनाए हैं।
विज्ञापन
बाबा बालमुकुंद आचार्य। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार बनने से पहले ही एक्शन में आए भाजपा विधायक भगवाधारी बाबा बालमुकुंद आचार्य ने सोमवार को अपनी विधानसभा में अवैध बूचड़खानों को बंद करवा दिया। बाबा के एक्शन को देखकर बाजार में भगदड़ मची रही। बाबा के समर्थक जोश में जय श्री राम के नारे लगाने लगे। कुछ देर बाद ही बाबा के इस एक्शन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। जिस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। कांग्रेस ने इस वीडियो पर तंज करते हुए लिखा था, बदलता हुआ राजस्थान। पधारो म्हारे देश! इस प्रतिक्रिया के बाद अब बाबा ने अपने इस एक्शन पर सफाई दी है। उन्होंने इस एक्शन के पीछे हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं है। प्रदेश की छवि खराब न हो इस वजह से ये एक्शन लिया है।

विज्ञापन




बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि हम वहां मांस की दुकानें बंद कराने नहीं गए थे। हमने उन अवैध बूचड़खानों पर एक्शन लिया है, जो रोड पर चल रहे हैं। इसमें से ज्यादातर लोग बांग्लादेशी हैं। इन लोगों के पास मांस बेचने का लाइसेंस नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि ये लोग सफेद मांस बेच रहे हैं, मतलब ये गाय का मांस है। इन लोगों ने 40 से 50 फीट तक रोड पर कब्जा कर रखा है। इनके कारण यहां का माहौल खराब हो रहा है। यहां विदेशी पर्यटक आते हैं और यहां की तस्वीर खींच कर ले जाते हैं, जिससे विदेश में छवि खराब हो रही है।

बता दें भगवाधारी बाबा बालमुकुंद आचार्य ने राजस्थान की हवा महल विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। इस जीत के बाद बाबा बालमुकुंद आचार्य क्षेत्र काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। सोमवार को बाबा अपनी विधानसभा में पैदल घूम-घूम कर अवैध बूचड़खानों को बंद करते नजर आए। बाबा के वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल भी हो गए। बाबा को देखते ही बाजार में भगदड़ मच गई। लोग मीट की दुकानें बंद कर भागते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें