फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Crime: विद्याधर नगर में 50 वर्षीय महिला की हत्या, लूट के बाद बदमाश आभूषण भी लेकर हुए फरार

Thu, 16 Jan 2025 10:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी के विद्याधर नगर इलाके में 50 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने हत्या के बाद घर से लाखों रुपये के जेवर और अन्य कीमती सामान लूटकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिख अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 50 वर्षीय महिला सरोज के घर में लूटपाट के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। घर से लाखों रुपये के जेवर और अन्य कीमती सामान लूटकर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना का विवरण
शाम को करीब 6 बजे दो नकाबपोश संदिग्ध घर से बाहर निकलते देखे गए। पड़ोसियों ने इस पर संदेह होने पर महिला के पति को सूचना दी। पति, जो स्टेशनरी की दुकान पर काम करता हैं, घर पहुंचा और दरवाजे का कुंडा खोला। अंदर जाने पर उसने देखा कि सरोज अचेतावस्था में पड़ी हुई थीं। उनके हाथ-पांव बंधे हुए थे और चेहरे पर भी रुमाल बंधा हुआ था।

महिला को अस्पताल पहुंचाया गया
पुलिस को सूचना देने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विद्याधर नगर थाना पुलिस और डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एफएसएल टीम को भी बुलाया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला जहर खुरानी से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि यह घटना सुनियोजित प्रतीत होती है। बदमाशों ने पहले महिला को बेहोश किया और फिर घर में लूटपाट को अंजाम दिया। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

सुरक्षा को लेकर बढ़ा सवाल
इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने क्षेत्र के निवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है। घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें