फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर को जल्द ही मिलेगी उत्तरी रिंग रोड की सौगात, सांसद बोहरा ने NHAI के अधिकारियों के साथ की बैठक

Wed, 19 Apr 2023 07:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सांसद रामचरण बोहरा ने बुधवार को एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जयपुर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी रिंग रोड का स्वरूप तैयार है। बहुत जल्द जयपुरवासियों को उत्तरी रिंग रोड की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
सांसद बोहरा ने अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद रामचरण बोहरा ने बुधवार को जयपुर शहर सांसद कार्यालय पर एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एनएचएआई के तहत जयपुर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सांसद बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे भारत में चहुंमुखी विकास हो रहा है। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भारत में सड़कों का वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर रहे हैं।

विज्ञापन


जयपुर में इसी के तहत 200 फीट बाईपास का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। वहां फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि 200 फीट बाईपास से चंदवाजी तक जा रही सर्विस रोड को सीसी रोड बनाया जाएगा। उत्तरी रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारियां भी कर ली गई हैं।

NHAI अधिकारियों ने सांसद को बताया कि उत्तरी रिंग रोड का स्वरूप भी तैयार है। बहुत जल्द जयपुरवासियों को उत्तरी रिंग रोड की सौगात मिलेगी। सांसद बोहरा ने अधिकारियों को 14 नंबर पुलिया पर जाम और जलभराव की समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विद्याधर नगर के विधायक नरपत सिंह राजवी और एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरीश चंद्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें