सांभर लेक में राज्यवर्धन राठौड़
- फोटो : ANI
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर में स्पेशल ट्रेन से सांभर लेकर का दौरा किया। अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान उन्होंने सांभर लेक का नजारा दिखाया। उन्होंने वीडियो ट्वीट कर बताया कि ग्रामीण जयपुर के इस लेक में करीब 5 लाख फ्लेमिंगो पक्षी आते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने इस स्पेशल ट्रेन की खूबियां भी बताईं जिसमें वह यात्रा कर रहे थे। राठौड़ ने बताया कि यह ट्रेन सिर्फ सांभर लेक में ही चलती है और सभी पर्यटकों के लिए उपलब्ध है। गुलाबी रंग की यह ट्रेन देखने में बेहद खूबसूरत है। उन्होंने इस ट्रेन को चलाने वाले ड्राइवरों और सहायकों से भी लोगों का परिचय करवाया। राठौड़ ने इन कर्मचारियों के साथ इस ट्रेन की यात्रा भी और देखा कि इसे किस तरह चलाया जाता है।
उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सांभर लेक के बिल्कुल बीचोंबीच जाती है। 80 हेक्टेयर इलाके में पानी भरा हुआ है। यहां लाखों की संख्या में फ्लेमिंगो पक्षी आते हैं। उन्होंने बताया कि पूरा पानी फ्लेमिंगो की वजह से गुलाबी नजर आता है।